07:47 PM, 16-APR-2025
DC vs RR Live Score: करुण नायर पवेलियन लौटे
अच्छी शुरुआत के बाद दिल्ली को दो झटके लगे हैं। पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले करुण नायर खाता खोले बिना रन आउट हो गए। दिल्ली ने इस तरह 34 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं।
07:42 PM, 16-APR-2025
DC vs RR Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका
जोफ्रा आर्चर ने जैक फ्रेजर मैकगर्क को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया। मैकगर्क और अभिषेक पोरेल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और 15 गेंदों पर 34 रन जोड़ लिए थे। आर्चर की गेंद पर मैकगर्क ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन 30 यार्ड सर्कल पर खड़े यशस्वी ने उनका कैच पकड़ा। मैकगर्क छह गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली ने तीन ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 34 रन बना लिए हैं।
07:33 PM, 16-APR-2025
DC vs RR Live Score: दिल्ली की पारी शुरू
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क और अभिषेक पोरेल उतरे हैं।
07:08 PM, 16-APR-2025
DC vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, नीतीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयरः शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़।
दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयरः मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवान फरेरा, त्रिपुराना विजय।
07:01 PM, 16-APR-2025
DC vs RR Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली के लिए फॉफ डुप्लेसिस इस मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं।
06:35 PM, 16-APR-2025
DC vs RR Live Score: इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर चमके थे करुण
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के करुण नायर ने डेब्यू करते हुए 40 गेंद में 89 रन बनाए थे। वह उस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और उनके तेज तर्रार पारी की मदद से एक समय दिल्ली का स्कोर 11वें ओवर में एक विकेट पर 119 रन था, लेकिन टीम ने इसके बाद 74 रन के भीतर आखिरी नौ विकेट गंवा दिए। उसके तीन बल्लेबाज 19वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर रन आउट हुए और उसे 12 रन से पराजय का सामना करना पड़ा। करुण नायर की उम्दा पारी के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली उन्हें प्लेइंग-11 में मौका देगी या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही उनका इस्तेमाल किया जाएगा।
06:15 PM, 16-APR-2025
DC vs RR Live Score: आरसीबी के खिलाफ महंगे रहे थे गेंदबाज
राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान ने इस मैच में धीमी बल्लेबाजी की थी और यशस्वी जायसवाल को छोड़कर उसका अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका था। वहीं, गेंदबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था और आरसीबी के बल्लेबाजों विशेषकर फिल सॉल्ट ने जोफ्रा आर्चर सहित अन्य गेंदबाज के खिलाफ जमकर रन बनाए थे।
06:10 PM, 16-APR-2025
DC vs RR Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका, करुण नायर रन आउट हुए; स्कोर 30 के पार
आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर, डीसी वीएस आरआर 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। इन दोनों टीमों को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और दिल्ली और राजस्थान दोनों ही वापसी करना चाहेंगी। दिल्ली के सामने घरेलू दर्शकों के सामने प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।











