08:00 PM, 22-2025
KKR vs RCB Live Score: रहाणे और नरेन ने संभाला मोर्चा
अजिंक्य रहाणे (39) और सुनील नरेन (17) आरसीबी के लिए टेढ़ी खीर बन गए हैं। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। शुरुआती छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 60/1 है।
07:47 PM, 22-2025
KKR vs RCB Live Score: रहाणे के बल्ले से निकला पहला छक्का
अजिंक्य रहाणे के बल्ले से सत्र का पहला छक्का निकला है। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। इससे पहले रसिख सलाम के खिलाफ उन्होंने चौका लगाया था। इस ओवर में रहाणे ने दो छक्के लगाए और 16 रन लूटे।
07:45 PM, 22-2025
KKR vs RCB Live Score: तीन ओवर के बाद स्कोर 9/1
पहले ओवर में चार के स्कोर पर पहला विकेट गंवा चुकी केकेआर को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है। सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं। तीन ओवर के बाद स्कोर 9/1 है।
07:35 PM, 22-2025
KKR vs RCB Live Score: केकेआर को लगा पहला झटका
केकेआर को पहला झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा। उन्हें जोश हेजलवुड ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद हैं।
07:31 PM, 22-2025
KKR vs RCB Live Score: कोलकाता का पारी शुरू
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक उतरे हैं। आरसीबी के लिए पहला ओवर जोश हेजलवुड फेंक रहे हैं।
07:19 PM, 22-2025
KKR vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: एनरिच नॉर्त्जे, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, लवनीथ सिसोदिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल, अभिनंदन सिंह, मनोज भंडगे, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह।
07:16 PM, 22-2025
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि इस मैच के लिए उनकी प्लेइंग 11 में चार तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स को शामिल किया गया है। वहीं, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि वह तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिन गेंदबाजों के साथ खेलते नजर आएंगे।
07:13 PM, 22-2025
KKR vs RCB Live Score: स्पेंसर जॉनसन का डेब्यू
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए इस सत्र में डेब्यू कर रहे हैं। सुनील नरेन ने उन्हें डेब्यू कैप पहनाई है। ऑस्ट्रेलिया के युवा गेंदबाज ने आठ अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं। अब वह आईपीएल में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं।
06:06 PM, 22-2025
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी और केकेआर की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…
आरसीबीः विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
केकेआरः क्विंटन डिकॉक, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
06:06 PM, 22-2025
KKR vs RCB Live Score: नई टीम के साथ संयोजन भी होगा अलग
आरसीबी और केकेआर में इस बार कई नए खिलाड़ी शामिल हैं जिससे पिछली बार की तुलना में संयोजन भी अलग होगा। दोनों ही टीमों की ओपनिंग जोड़ी नई होगी। आरसीबी में पारी की शुरुआत करने कोहली के साथ सॉल्ट आ सकते हैं जो टीम को तेज शुरुआत दिलाने का माद्दा रखते हैं। वहीं, मध्यक्रम में आरसीबी के पास देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं, केकेआर के लिए मध्यक्रम में रहाणे, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल हैं।












