Hindi English Punjabi

उप मंडल स्तर पर कैंप लगाकर बनाए जा रहे हैं डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट व यू.डी.आई.डी

उप मंडल स्तर पर कैंप लगाकर बनाए जा रहे हैं डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट व यू.डी.आई.डी

होशियारपुर, 9 जनवरीः

      जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनप्रीत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिव्यांगजन व्यक्तियों के डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट व यू.डी.आई.डी बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैंप में यू.डी.आई.डी बनाने के लिए दो पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड  व डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट लेकर आना अनिवार्य है।

      जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सिविल अस्पताल मुकेरियां में कैंप 11,17,24 व 25 जनवरी को, सिविल अस्पताल दसूहा में 14, 21 व 28 जनवरी को व सिविल अस्पताल गढ़शंकर में 13, 20 व 27 जवनवरी को कैंप लगाया जा रहा है। इसके अलावा सिविल अस्पताल होशियारपुर में हर बुधवार व वीरवार को रुटीन में सर्टिफिकेट बनाए जाएंगे।