04:18 PM, 13-APR-2025
RR vs RCB Live Score: राजस्थान का स्कोर 75 के पार
आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 10 ओवर के बाद एक विकेट पर 77 रन हो गया है। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और रियान पराग क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी को सैमसन के रूप में एक सफलता मिली है।
04:03 PM, 13-APR-2025
RR vs RCB Live Score: राजस्थान को पहला झटका लगा
राजस्थान को पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने अपना शिकार बनाया। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर रियान पराग और यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं। सात ओवर के बाद स्कोर 50/1 है।
03:59 PM, 13-APR-2025
IPL Live Score RR vs RCB: पावरप्ले समाप्त हुआ
राजस्थान ने आरसीबी के खिलाफ सधी शुरुआत की है और पावरप्ले समाप्त होने के बाद उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 45 रन है। आरसीबी के गेंदबाज पावरप्ले के दौरान कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।
03:44 PM, 13-APR-2025
IPL Live Score RR vs RCB: राजस्थान की धीमी शुरुआत
आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने धीमी शुरुआत की है। राजस्थान ने तीन ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाए हैं। संजू सैमसन और यशस्वी क्रीज पर मौजूद हैं।
03:31 PM, 13-APR-2025
RR vs RCB Live: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू
आरसीबी के खिलाफ राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ कप्तान संजू सैमसन क्रीज पर उतरे हैं। आरसीबी ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
03:14 PM, 13-APR-2025
RR vs RCB Live: हरी जर्सी पहनकर उतरी आरसीबी
आरसीबी की टीम रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में हरी जर्सी में खेलने उतरी है। इससे पहले भी यह टीम हर सीजन कम से कम एक मैच हरी जर्सी में खेलती है। दरअसल, बेंगलुरु की टीम पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए हरे रंग की जर्सी पहनकर खेलती है। आरसीबी ने 2011 में पहली बार हरी जर्सी में मैच खेला था। 2011 से आरसीबी ने ‘गो ग्रीन’ नाम की इस पहल को जारी रखा हुआ है। यह कदम ग्लोबल वार्मिंग के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए उठाया गया है।
03:06 PM, 13-APR-2025
RR vs RCB Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेत्मायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयरः शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौर।
आरसीबीः फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयरः देवदत्त पडिक्कल, राशिख डार सलाम, मनोज भांडगे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।
03:01 PM, 13-APR-2025
RR vs RCB Live: आरसीबी ने जीता टॉस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आरसीबी ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। राजस्थान ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है और फारूकी की जगह वानिंदु हसरंगा की वापसी हुई है।
02:34 PM, 13-APR-2025
RR vs RCB Live: आरसीबी प्लेइंग-11 में करेगी बदलाव?
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने बताया था कि वानिंदु हसरंगा दोबारा टीम से जुड़ गए हैं और वह आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध होंगे। आरसीबी इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेगी इसकी संभावना कम है। हालांकि, उसके पास लियाम लिविंगस्टोन की जगह जैकब बेथेल को मौका देने का अवसर रहेगा। अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में लगी आरसीबी के पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, लेकिन स्पिन गेंदबाजों को थोड़ा और निरंतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।
02:24 PM, 13-APR-2025
RR vs RCB Live: आर्चर से निपटने की होगी चुनौती
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और कोहली के सामने राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से निपटने की चुनौती होगी। आईपीएल के इस सत्र के शुरुआती मैच में इस लीग में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने आर्चर ने लय में वापसी कर ली है। उनकी तेज रफ्तार गेंदें पिछले दो मैचों से कहर बरपा रहीं हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 152.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। आर्चर के सामने कोहली और सॉल्ट की आक्रामक जोड़ी को रोकने की चुनौती होगी। आर्चर के अलावा राजस्थान के लिए गेंदबाजी में सिर्फ संदीप शर्मा ही प्रभावित कर सके हैं।











