आईपीएल 2025 आरसीबी बनाम डीसी परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल प्रमुख हाइलाइट्स एनालिसिस पॉइंट्स टेबल – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

IPL 2025 RCB बनाम DC परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल प्रमुख हाइलाइट्स एनालिसिस पॉइंट्स टेबल

केएल राहुल-ट्रिस्टन स्टब्स
– फोटो : PTI

विस्तार


केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की 100 से ज्यादा रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उनके घर में छह विकेट से पटखनी दे दी। गुरुवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर 169 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली टीम की यह लगातार चौथी जीत है जबकि आरसीबी को पांच मैचों में दूसरी बार मुंह की खानी पड़ी है।

ट्रेंडिंग वीडियो