{“_id”:”67f1477381a574e6f408be35″,”slug”:”ayodhya-final-trial-of-surya-tilak-on-ram-lalla-s-forehead-holy-water-of-saryu-will-be-showered-on-devotees-2025-04-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अयोध्या: रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक का हुआ फाइनल ट्रायल, ड्रोन से भक्तों पर होगा सरयू के जल का छिड़काव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Ayodhya Ram Temple: राम नवमी पर होने वाले सूर्य तिलक का फाइनल ट्रायल शनिवार को हुआ। यह ट्रायल लगभग आठ मिनट तक चला। इस दौरान देश-दुनिया के वैज्ञानिक मौजूद रहे।
रामलला का सूर्य तिलक – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अयोध्या में राम नवमी का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। राम नवमी का मुख्य आकर्षण रामलला का सूर्य तिलक होगा। सूर्य की किरणें बालक राम के मस्तक का अभिनंदन करेंगी। यह दुर्लभ संयोग चार मिनट तक रहेगा। इसके लिए वैज्ञानिकों ने बीते दिनों कई ट्रायल किए। शनिवार को इसका आखिरी ट्रायल हुआ।
ट्रेंडिंग वीडियो
आठ मिनट तक चले इस ट्रायल को कराने के दौरान इसरो के साथ-साथ आईआईटी रुढ़की और आईआईटी चेन्नई के एक्सपर्ट मौजूद रहे। रविवार की दोपहर ठीक 12 बजे भगवान सूर्य रामलला के ललाट का तिलक करेंगे। इसका लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर प्रसारित होगा।