राम नवमी 2025 लाइव अपडेट्स हैप्पी राम नवामी इच्छाओं को उद्धरण पूजा विद्या शुहुरत आरती इन हिंदी – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

द्वारा प्रकाशित: मेघा कुमारी

अद्यतन सूर्य, 06 अप्रैल 2025 06:20 AM IST

खास बातें

Ram Navami 2025 Live: 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी मनाई जा रही है। इस दिन चैत्र नवरात्रि की महानवमी भी है, जिसमें मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। दरअसल, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुण्य तिथियों में से एक माना गया है। इस तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जिसे राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। रामलला के जन्मोत्सव की खुशी में देशभर में पूजा के साथ-साथ शोभा यात्राएं भी निकाली जाती हैं। ऐसे में आइए इस दिन की पूजा विधि और महत्व के बारे में जानते हैं…

Ram Navami 2025 Live Updates Happy Ram Navami Wishes Quotes Puja Vidhi Shubh Muhurat Aarti in Hindi

Ram Navami 2025
– फोटो : अमर उजाला

लोडर



ट्रेंडिंग वीडियो

लाइव अपडेट

06:18 AM, 06-APR-2025


राम नवमी
– फोटो : adobe stock

राम नवमी शुभ मुहूर्त 2025

  • राम नवमी की पूजा का शुभ समय:  06 अप्रैल 2025, प्रातः 11:08 मिनट से  दोपहर 01:39 मिनट तक
  • राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त – प्रातः 11:07 से दोपहर 13:39 तक

06:02 AM, 06-APR-2025

रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया।

05:32 AM, 06-APR-2025

Ram Navami 2025 Live: सर्वार्थ सिद्धि व पुष्य नक्षत्र में राम नवमी आज, जानें महत्व और पूजा विधि

राम नवमी का महत्व

राम नवमी का पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और विशेष रूप से भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। राम नवमी का पर्व भारतीय संस्कृति और परंपरा में काफी विशेष स्थान रखता है। इसे भगवान श्रीराम की मर्यादा, वीरता, और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान श्रीराम की पूजा करने के साथ-साथ उनके आदर्शों को अपनाने का प्रयास करते हैं।

मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है, साथ ही जीवन के तमाम संकट समाप्त होते हैं। साथ ही, इस दिन विशेष रूप से मां दुर्गा के नौवें रूप सिद्धिदात्री की भी पूजा की जाती है, जो सुख-समृद्धि और सभी बाधाओं से मुक्ति प्रदान करने वाली मानी जाती हैं।