केकेआर बनाम एसआरएच आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच स्कोरकार्ड अपडेट हिंदी में – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

07:43 PM, 03-APR-2025

KKR vs SRH Live Score: कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा

कोलकाता को दूसरा झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने सुनील नरेन को हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब रहाणे का साथ देने के लिए अंगकृष रघुवंशी उतरे हैं।

07:39 PM, 03-APR-2025

KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को पहला झटका लगा

कोलकाता को पहला झटका पैट कमिंस ने दिया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद हैं। दो ओवर के बाद स्कोर 14/1 है।

07:31 PM, 03-APR-2025

KKR vs SRH Live Score: कोलकाता की पारी शुरू

कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद हैं। मोहम्मद शमी पारी का पहला ओवर डाल रहे हैं।

07:10 PM, 03-APR-2025

KKR vs SRH Live Score: रिंकू सिंह खेल रहे आईपीएल में केकेआर के लिए 50वां मैच


रिंकू सिंह
– फोटो : IPL/BCCI

स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह आज अपने आईपीएल करियर का 50वां मैच खेल रहे हैं। इस मुकाबले से पहले उन्हें कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीशर्ट भेंट की।

07:09 PM, 03-APR-2025

KKR vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, सिमरजीत सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, ट्रेविस हेड, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल लवनीथ सिसोदिया।

07:02 PM, 03-APR-2025

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि इस मैच में उन्होंने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। कामिंदु मेंडिस आज डेब्यू कर रहे हैं जबकि सिमरजीत सिंह की वापसी हुई है। वहीं, कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतिम एकादश में स्पेंसर जॉनसन की जगह मोईन अली को मौका दिया है।

06:37 PM, 03-APR-2025

KKR vs SRH Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।

06:36 PM, 03-APR-2025

KKR vs SRH Live Score: शमी को ईडन गार्डन पर दिखाना होगा करिश्मा

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले मैच में आईपीएल का दूसरा बड़ा स्कोर 286 रन बनाए थे, लेकिन पिछले दो मैचों में यह टीम 200 रन भी नहीं बना पाई है। अभिषेक शर्मा ओपनिंग में नहीं चले हैं। उनकी बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति भी पुख्ता साबित नहीं हुई है। पिछले दो मैचों में उसे लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली। कमिंस की टीम को पिछले आईपीएल फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने के लिये अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। उम्मीद की जा रही है कि ईडन गार्डेन की पिच पर कमिंस और शमी खतरनाक हो सकते हैं। शमी ने अब तक इस आईपीएल में प्रभावित नहीं किया है।

06:35 PM, 03-APR-2025

KKR vs SRH Live Score: स्पिनर्स को मिल सकता है फायदा

पिछले सत्र में केकेआर ने सिर्फ तीन मैच गंवाए थे। अब फोकस एक बार फिर ईडन गार्डेन की पिच पर होगा। आरसीबी से सात विकेट से मिली हार के बाद पिच की काफी आलोचना हुई है। बंगाल क्रिकेट संघ पर दबाव है कि स्पिनरों से भरी केकेआर की टीम के अनुकूल पिच बनाई जाए। केकेआर के पास सुनील नरेन, मोइन अली और वरुण चक्रवर्ती जैसे धुरंधर स्पिनर हैं।

06:34 PM, 03-APR-2025

KKR vs SRH Live Score: जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी दोनों टीमें

गुरुवार को दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी तो उनकी निगाहें वापस जीत की पटरी पर आने की होंगी। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सत्र के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद कहा था कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन तीन मैचों में दो हार के बाद उनकी टीम का मनोबल कुछ गिरा होगा। खासतौर पर मुंबई के खिलाफ मिली करारी हार ने उन्हें अंदर से हिलाया होगा।