07:41 PM, 22-APR-2025
LSG vs DC Live: लखनऊ की सधी शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सधी शुरुआत की है। लखनऊ का स्कोर तीन ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 19 रन हो गया है।
07:31 PM, 22-APR-2025
LSG vs DC Live: लखनऊ की पारी शुरू
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी शुरू हो गई है। लखनऊ के लिए एडेन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
07:07 PM, 22-APR-2025
LSG vs DC Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयरः आयुष बडोनी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रिट्कजे, हिम्मत सिंह।
दिल्ली कैपिटल्सः अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुशमंता चमीरा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयरः जैक फ्रेजर मैकगर्क, समीर रिज्वी, डोनोवान फेरेरा, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजा।
07:01 PM, 22-APR-2025
LSG vs DC Live: दिल्ली ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और मोहित शर्मा की जगह दुष्मंता चमीरा को मौका दिया है। लखनऊ ने इस मुकाबले के लिए एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
06:53 PM, 22-APR-2025
LSG vs DC Live: लखनऊ पांचवें और दिल्ली दूसरे स्थान पर
लखनऊ की टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसने अभी तक आठ में से पांच मैच जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ ने अपने पिछले मैच में राजस्थान को दो रन के करीबी अंतर से हराया था। वहीं, वहीं, दिल्ली ने अब तक सात में से पांच मैच जीते हैं और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली और लखनऊ दोनों के 10-10 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में दिल्ली लखनऊ से ऊपर दूसरे स्थान पर है। आज के मैच में जीत से किसी एक टीम का प्लेऑफ का दावा मजबूत हो जाएगा।
06:25 PM, 22-APR-2025
LSG vs DC Live: राहुल और पंत पर होंगी नजरें
इस मैच में सभी की नजरें केएल राहुल और ऋषभ पंत पर होंगे, क्योंकि दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलेंगे। राहुल पिछले सीजन तक लखनऊ के और पंत पिछले सीजन तक दिल्ली के कप्तान थे। अब दोनों अपना दम दिखाना चाहेंगे। राहुल लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेले थे। ऐसे में वह लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका के सामने अपनी बल्लेबाजी का कौशल दिखाने के लिए बेताब होंगे। राहुल और गोयनका के बीच अनबन की खबरों ने पिछले सीजन खूब तूल पकड़ा था। इस साल ऑक्शन से पहले राहुल को लखनऊ ने रिलीज कर दिया था। वहीं, पंत और दिल्ली फ्रेंचाइजी के बीच भी अनबन की खबर आई थी।
06:21 PM, 22-APR-2025
LSG vs DC Live Score: लखनऊ सुपर जाएंट्स की सधी शुरुआत, स्कोर 15 रन के पार; मार्श-मार्करम क्रीज पर मौजूद
आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर, एलएसजी बनाम डीसी इंडियन प्रीमियर लीग 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से हो रहा है। इस मैच में ऋषभ पंत और केएल राहुल आमने-सामने होंगे जो अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। दिल्ली को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से हार मिली और उसकी नजरें वापसी करने पर होगी।











